DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेंगाडबरी में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के दौरान 9 छात्राएं हुई बेहोश, 6किमी दूर मंगचुआ में ग्रामीणों ने कराया भर्ती

विगत माह आंदोलन के दौरान
मंत्री अनिला भेड़िया ने गांव में की थी स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने की घोषणा, अब तक ग्रामीणों का सपना है अधूरा

नेमन साहू (ग्रामीण संवाददाता रेंगाडबरी)

बालोद/डौंडीलोहारा।
डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रेगाडबरी में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंगाडबरी के 9 बालिकाएं बेहोश होकर गिर पड़ी। उक्त घटना छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के दौरान हुई जब छात्राएं रस्सा कसी व कबड्डी में हिस्सा लिए थे। इतनी संख्या में खेल के दौरान छात्राओं के बेहोश होने से ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया तो ही स्कूल प्रबंधन भी सकते में आ गया। गांव में एक भी अस्पताल नहीं है। जो अस्पताल भवन था वह भी जर्जर होकर टूट गया है। ऐसे में मजबूरी में ग्रामीणों को 6 किलोमीटर दूर मंगचुआ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आनन-फानन में प्राइवेट गाड़ी कर बच्चों को भर्ती कराया गया। जहां फिर उनके इलाज के बाद स्थिति में सुधार आया। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। गुरुवार तक सभी बच्चों की सेहत में सुधार आ गया और वह घर पहुंच गए हैं । लेकिन इस घटना से एक बार फिर गांव में स्वास्थ्य का मुद्दा गरमाया हुआ है। वह इसलिए क्योंकि विगत माह विभिन्न मांगों को लेकर यहां के ग्रामीणों ने आंदोलन किया था। मंत्री अनिला भेड़िया ने गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने की घोषणा की थी लेकिन अब तक विभागीय कार्यवाही शुरू नहीं हुई है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। यहां सरकारी इलाज के अब तक कोई सुविधा नहीं दी गई है। वही खेल के दौरान बेहोश हुई छात्राओं की इस घटना का कारण कमजोरी व थकावट बताया जा रहा है। मंगचुआ में प्राथमिक उपचार के दौरान तीन बालिका तो ठीक हुए परंतु राजीव युवा मितान के अध्यक्ष चंद्रलेखा देशमुख एवं सदस्य रेशमी नायक गोमती रावते साथ ही महिला कमांडो के अध्यक्ष मोंगरा बाई देशमुख के द्वारा 6 किलोमीटर दूर ग्राम मंगचुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान 4 घंटे में एक एक करके होश आया। जहां बालिका के पालको को भी बुलाया गया। जनपद सदस्य हेम कुमार रावटे, विधायक प्रतिनिधि थान सिंह रावटे, धनेश कुमार देशमुख, निरंजन पडोती एवं ग्राम पंचायत रेगाडबरी के सरपंच इंद्रपाल तुमरेकी, उपसरपंच चंद्रप्रकाश सोनी उपस्थित रहे। सभी बालिकाओं को डिस्चार्ज कराकर सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया । बेहोश हुई छात्राओं में भोज कुमारी, रजनी , ज्योति, भानेश्वरी, चांदनी, देवकी, रेणुका,भारती, लक्ष्मी शामिल है।
ग्राम पंचायत रेगाडबरी में विगत 40 वर्षों से उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित है परंतु भवन जर्जर होकर गिर चुका है। जो आज पर्यंत तक भवन निर्माण नहीं हुआ है। जिसकी जानकारी मंत्री अनिला भेड़िया महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को दिया गया था ।जो कि ग्राम पंचायत रेगाडबरी के प्रवास पर ग्राम पंचायत रेगाडबरी में उप स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भूमि पूजन किया गया। ग्राम पंचायत रेगाडबरी एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा छत्तीसगढ़ शासन से अनुरोध किया जा रहा है कि ग्राम पंचायत रेंगाडबरी में अति शीघ्र स्वास्थ्य केंद्र की भवन निर्माण किया जाए। ताकि रेगाडबरी एवं अन्य ग्राम पंचायतों के लोगों को मूलभूत सुविधा के लिए रेगाडबरी से जुड़े हुए हैं, उन सभी को प्राथमिक उपचार के लिए 8-10 किमी दूर जाना न पड़े एवं समय पर उपचार हो सके।

बालोद जिले की ये बड़ी खबरें भी पढ़ें

You cannot copy content of this page