बालोद। शिवसेना नेता विजय पारख ने बालोद जिले के पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण से मुलाकात कर विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान पारख ने एसपी चव्हाण को सुकमा जिले में चार वर्षों के सफल नेतृत्व एवं नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में उनके योगदान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विजय पारख ने कहा कि जिले में एसपी चव्हाण के नेतृत्व में बेहतर पुलिसिंग के साथ नशे के खिलाफ चलाए जा रहे त्वरित एवं व्यापक अभियान से आम जनता में नशामुक्त समाज की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई सराहनीय है।
इस दौरान विजय पारख ने ज्ञापन सौंपकर शहर के मुख्य मार्गों, डिवाइडर, चौक-चौराहों पर यातायात सिग्नल लगाए जाने, स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा गौवंश संरक्षण के कार्यों में पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपील की।
एसपी श्री किरण गंगाराम चव्हाण ने भी शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी ली और इस पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर शिवसेना नेता जयप्रकाश चंद्राकर, बलराम साहू, सचिन सोनी एवं गणेश सोनकर उपस्थित रहे।











