महिलाओं के रोजगारोन्मुखी विकास को लेकर भी हुआ विचार-विमर्श, जल्द पुनः आने का दिया आश्वासन
देवरी। ग्राम पंचायत हथौद में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष एवं गुंडरदेही विधानसभा प्रभारी माननीय श्री राकेश पांडेय का आगमन हुआ। इस अवसर पर ग्राम पंचायत हथौद की सरपंच श्रीमती पुष्पलता बघेल सहित ग्राम के प्रमुख गणमान्य नागरिक, पंचगण, क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने श्री राकेश पांडेय का आत्मीय स्वागत किया।
भेंट के दौरान श्री राकेश पांडेय ने क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर ग्रामीणों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। विशेष रूप से महिलाओं के रोजगारोन्मुखी विकास एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
श्री राकेश पांडेय ने क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने जल्द ही पुनः क्षेत्र में आने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती पुष्पलता बघेल, सरपंच साथी रूपेश सिन्हा, हरेश कौशिक, गीलेस कोसले एवं कौशलैश देवांगन सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक, पंचगण एवं क्रिकेट टीम के खिलाड़ी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।












