बालोद। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, बालोद में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने जिला महिला कांग्रेस की आवश्यक बैठक ली। बैठक में महिला कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।












