DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा जिला कार्यालय जुंगेरा में विधायक ललित चंद्राकर को भेंट की गई ‘दर्शन बालोद’ मासिक पत्रिका

प्रधान संपादक दीपक यादव ने पत्रिका के द्वितीय अंक की प्रति सौंपी, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बालोद। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, जुंगेरा में ‘दर्शन बालोद’ मासिक पत्रिका के प्रधान संपादक दीपक यादव ने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर से सौजन्य भेंट कर पत्रिका के द्वितीय अंक की प्रति भेंट की। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने पत्रिका के प्रकाशन एवं स्थानीय पत्रकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

प्रधान संपादक दीपक यादव ने बताया कि ‘दर्शन बालोद’ मासिक पत्रिका का उद्देश्य बालोद जिले की सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, ऐतिहासिक एवं विकासात्मक गतिविधियों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाना है। पत्रिका के माध्यम से जिले की स्थानीय प्रतिभाओं, जनसमस्याओं और सकारात्मक पहल को भी मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला महामंत्री राकेश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता पवन साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page