DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

श्रावण मास में श्रीरामचरितमानस नवधा भक्ति महात्म्य कथा का आयोजन 2 को सांकरा में

बालोद। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर ग्राम सांकरा (ज), जिला बालोद में पटेल परिवार द्वारा एक दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवधा भक्ति महात्म्य कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की भक्ति, मर्यादा एवं जीवन मूल्यों से जुड़े आध्यात्मिक प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।

कथा का वाचन आचार्य श्री कौशलेन्द्र कृष्ण जी द्वारा किया जाएगा। आयोजक पटेल परिवार ने सभी भगवत कथा रसिक श्रद्धालु बंधुजनों से सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण करने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम के आयोजक नीलकंठ पटेल एवं समस्त पटेल परिवार, ग्राम सांकरा (ज), जिला बालोद ने श्रद्धालुओं को इस पावन आयोजन में सादर आमंत्रित किया है।

You cannot copy content of this page