DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जूनियर बालक- बालिका कबड्डी टीम चयन प्रतियोगिता 17 अक्टूबर को बघमरा में, देखिए क्या है शर्तें

बालोद। जूनियर बालक बालिका कबड्डी टीम का चयन 17 अक्टूबर सोमवार को 11 बजे से जिला कबड्डी संघ बालोद के द्वारा ग्राम बघमरा के स्कूल मैदान में रखा गया है। जिसमें भाग लेने हेतु इच्छुक प्रतिभागी अपना आधार कार्ड एवं दसवीं बोर्ड की अंकसूची और साथ ही 20/- खिलाड़ी पंजीयन हेतु साथ लाना होगा। चयन पश्चात प्रतिभागी कवर्धा में 4 से 6 नवम्बर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की अधिकतम उम्र 20 वर्ष तक एवं वजन – बालक हेतु 70 किलोग्राम और बालिका हेतु 65 किग्रा होना अनिवार्य है। अन्यथा प्रतियोगिता हेतु वंचित हो जाएंगे। विस्तृत जानकारी हेतु नामदेव साहू – 9893519631, डिलेंद्र साहू – 7869588576, बालेश्वर सिन्हा – 9340918743 या सचिव लोकनाथ निषाद जिला कबड्डी संघ बालोद से संपर्क कर सकतें हैं।

You cannot copy content of this page