DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले की पीएमश्री शालाओं में स्पेशल एजुकेटर के 6 पदों पर होगी संविदा भर्ती

प्राथमिक स्तर के 5 और माध्यमिक स्तर के 1 पद पर 10 माह के लिए होगी नियुक्ति, आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त

बालोद, 28 जुलाई 2026। जिले की पीएमश्री शालाओं में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा एवं समावेशन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्पेशल एजुकेटर के 6 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार सत्र 2026-27 के लिए बालोद जिले की कुल 5 पीएमश्री शालाओं में रिक्त पदों पर सेवाएं लेने के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत प्राथमिक स्तर पर 5 तथा माध्यमिक स्तर पर 1 सहित कुल 6 स्पेशल एजुकेटर के पदों पर 10 माह की अवधि के लिए अस्थायी नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में 10 अगस्त 2026 तक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

भर्ती के लिए आवश्यक पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक शर्तों की विस्तृत जानकारी एनआईसी बालोद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉगिन कर भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page