DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पौधरोपण कीजिए, फोटो अपलोड कर पाइए फोटोयुक्त प्रमाण पत्र

बालोद, 28 जुलाई 2026। बालोद जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार गुरुवार 30 जुलाई को आयोजित महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान को यादगार बनाने के लिए पौधरोपण करने वाले नागरिकों को फोटोयुक्त प्रमाण पत्र प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।

इस अभियान के तहत 30 जुलाई को पौधरोपण करने के बाद रोपे गए पौधे के साथ फोटो या सेल्फी लेकर wcdbalod.com पर अपलोड करने पर जिला प्रशासन द्वारा फोटोयुक्त प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिले में आयोजित इस महाअभियान में नागरिकों की सहभागिता को चिरस्मरणीय बनाना है।

ऐसे प्राप्त करें फोटोयुक्त प्रमाण पत्र: पौधरोपण के बाद पौधे के साथ अपनी फोटो लेकर wcdbalod.com वेबसाइट पर जाएं। वहां अपना नाम दर्ज करने के बाद ब्लॉक और ग्राम का चयन करें। इसके पश्चात अपनी फोटो अपलोड कर ‘प्रमाण पत्र बनाए’ विकल्प पर क्लिक करें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना फोटोयुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकेगा।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 30 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के इस महाअभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

You cannot copy content of this page