DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा चलाएगी सात माह का सामाजिक समरसता संकल्प अभियान

गुरु पूर्णिमा से होगा अभियान का शुभारंभ, हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा के जरिए राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाएगी भाजपा

बालोद। संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में सात माह तक “सामाजिक समरसता संकल्प अभियान” चलाया जाएगा। अभियान का शुभारंभ आगामी 29 जुलाई, गुरु पूर्णिमा के दिन होगा और यह 27 फरवरी 2027 तक जारी रहेगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा “हर घर तिरंगा” एवं “तिरंगा यात्रा” अभियान के माध्यम से आमजन को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

इसी क्रम में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय, जुंगेरा (बालोद) में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिलेभर से लगभग 300 भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर उपस्थित रहे। इस दौरान जिला प्रभारी श्रीमती संध्या परगनिया, जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश देता है। भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सात माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि “विकास के साथ विरासत” को सशक्त बनाना भाजपा की प्राथमिकता है तथा भक्ति मार्ग राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। छत्तीसगढ़ की तपोभूमि से सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश पूरे देश तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

जिला प्रभारी श्रीमती संध्या परगनिया ने कहा कि सामाजिक समरसता संकल्प अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का माध्यम बनेगा। भाजपा कार्यकर्ता संत रविदास के समतामूलक विचारों को घर-घर तक पहुंचाकर समाज में भाईचारा, समानता और सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

जिला अध्यक्ष श्री चमन देशमुख ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभियान पूरे उत्साह, जोश और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से अपनी भूमिका सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इन अभियानों से जोड़ने का आह्वान किया।

मंडल और बूथ स्तर तक अभियान को पहुंचाने का लिया संकल्प

कार्यशाला में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास महाराज की 650वीं जयंती, सामाजिक समरसता संकल्प अभियान, हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभियान को मंडल और बूथ स्तर तक व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस जिला स्तरीय कार्यशाला में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, जिला प्रभारी श्रीमती संध्या परगनिया, बिलासपुर संभाग प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला, जिला अध्यक्ष श्री चमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री पवन साहू, पूर्व प्रदेश मंत्री श्री राकेश यादव, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव एवं सौरभ लुनिया, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती शीतल नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर सहित जिला, मंडल एवं मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा जिलेभर से आए लगभग 300 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page