DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुपूर्णिमा पर 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और शिक्षक सम्मान समारोह 29 को

बालोद, 28 जुलाई 2026। अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं गायत्री शक्ति पीठ, बालोद द्वारा गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई को 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बालोद ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे से 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, हवन एवं विभिन्न संस्कार कार्यक्रमों के साथ होगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें बालोद ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। वहीं दोपहर 1 बजे श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के लिए भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

यह संपूर्ण आयोजन गायत्री शक्ति पीठ, बालोद में संपन्न होगा। गायत्री परिवार ने बालोद ब्लॉक के सभी नागरिकों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरुपूर्णिमा महापर्व के इस पावन आयोजन में सहभागी बनने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page