DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुपूजन उत्सव 30 जुलाई को, RSS नगर बालोद का आयोजन

सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में होगा कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत प्रचारक श्री अभयराम जी होंगे मुख्य वक्ता

बालोद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नगर बालोद द्वारा गुरुपूजन उत्सव 2026 का आयोजन गुरुवार 30 जुलाई 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शाम 6 बजे सरस्वती शिशु मंदिर सभागार, बालोद में होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत प्रचारक श्री अभयराम जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

संघ द्वारा आयोजित इस गुरुपूजन उत्सव का विषय “गुरु परंपरा – हमारी प्रेरणा” रखा गया है। आयोजन के माध्यम से गुरु परंपरा के महत्व और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। संघ की ओर से बताया गया कि जिस प्रकार सूर्य का प्रकाश अंधकार को दूर करता है, उसी प्रकार गुरु का मार्गदर्शन जीवन के अज्ञान, भ्रम और दुर्बलता को दूर कर सही दिशा प्रदान करता है।

संघ की गुरु परंपरा स्वयंसेवकों को राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण, अनुशासन, सेवा एवं संगठन के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। गुरुपूजन उत्सव के माध्यम से स्वयंसेवक राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प भी लेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नगर बालोद की ओर से सभी स्वयंसेवक बंधुओं से समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर गुरुपूजन उत्सव को सफल बनाने की अपील की गई है।

कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए नगर कार्यवाह श्री छगन यादव एवं नगर संघचालक श्री संतोष जी दुबे से संपर्क किया जा सकता है।

You cannot copy content of this page