सरपंच संघ अध्यक्ष पुष्पलता बघेल के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं, क्षेत्र के विकास को लेकर सहयोग का भरोसा
डौंडीलोहारा। जनपद पंचायत डौंडीलोहारा में नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्री नारायण बंजारा का सरपंच संघ द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सरपंच संघ के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने नए CEO का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सरपंच संघ अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता बघेल के नेतृत्व में उपाध्यक्ष रूपेश सिन्हा सहित सरपंच संघ के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने जनपद पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों, ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण तथा ग्राम पंचायतों में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सकारात्मक सहयोग की भावना व्यक्त की।
इस अवसर पर डेविड बारले, गीलेश घोसले, दीपक ठाकुर, स्वच्छता समन्वयक गौतम सिन्हा एवं भागवत तुमरेकी सहित ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नवपदस्थ CEO श्री नारायण बंजारा के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत डौंडीलोहारा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा ग्राम पंचायतों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के साथ ग्रामीण विकास को और मजबूती मिलेगी। वहीं नवपदस्थ CEO ने भी पंचायत प्रतिनिधियों से समन्वय के साथ क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।









