DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पैदल हाकते ले जा रहे थे 36 मवेशी, बजरंग दल ने पकड़ा तीन लोगों को, किया गुण्डरदेही पुलिस के हवाले

बालोद। लगातार बजरंग दल द्वारा बालोद जिले के गौ तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में 12 अक्टूबर को बिरेंद्र साहू (ग्राम संयोजक सुर्रा )के सूचना देने पर बजरंग दल जिला बालोद के पदाधिकारी पहुंचे।गौ तस्करों को रोकने पैरी से गोरैया धाम मार्ग पर पैदल हकते ले जा रहे 36 गौवंश के साथ 3 तस्करों को रोका गया। बालोद जिला बजरंग दल द्वारा और पूछताछ करने पर उनके साथ ही बहस और गाली गलौज धक्का-मुक्की करने लगे। बाद में बजरंग दल द्वारा तस्करों को गुंडरदेही पुलिस के हवाले किया गया। तीनों तस्करों के नाम धनु कोटा, मुख्य सरगना बंसी राम पिता कार्तिक राम ग्राम कपेना तहसील माकड़ी जिला कोंडागांव बस्तर, घासी गोड पकड़े गए तीनों के ऊपर पुलिस ने धारा 151 के तहत कार्यवाही की। गुंडरदेही पुलिस विभाग का भी विशेष सहयोग रहा। सभी गौवंशो को उनके मालिकों को वापिस दिया गया।

इस केस में मुख्य भूमिका बजरंग दल जिला संयोजक उमेश कुमार सेन, बजरंग दल बालोद शहर वार्ड 7 के संयोजक श्याम नेताम,संजू यादव ग्राम (संयोजक )अरौद
बिरेंद्र साहू ग्राम (संयोजक) सूर्रा
झमेंद्र कश्यप ग्राम (गौ रक्षा प्रमुख) सूर्रा
लीलाधर सेवत ग्राम (सदस्य) अरौद हिमांशु महोबिया बजरंग दल गुंडरदेही प्रखंड संयोजक की रही।

You cannot copy content of this page