DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

65 लापरवाह लोगों पर हुई चालानी कार्रवाई

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने ब्लैक स्पॉट क्षेत्र बालोदगहन मरकाटोला में रोड़ किनारे उगे झाड़ियों की हुई सफाई

आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव के दिशानिर्देश , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बांगडे के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में को बालोद के समस्त थाना/चौकी में विशेष अभियान चलाकर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करने निर्देशित किया गया।

जिससे जिले में मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन करने वाले 65 लापरवाह वाहन चालकों पर वैधानिक कार्यवाही कर 16,000 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया तथा यातायात बालोद पुलिस द्वारा मरकाटोला चौक के पास चेकिंग अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सड़क किनारे अनियंत्रित रूप से उगे झाड़ियों की साफ सफाई अभियान चलाया गया।

जिससे वाहन चलाने के दौरान चालकों को सामने से आ रहे वाहनों का स्पष्ट देखा जा सकें । यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन करने एवं वाहन चलाते समय हेलमेट सीट बेल्ट का प्रयोग करने की समझाईश के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों पर मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओं के उल्लंघन जैसे बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर चलाने, शराब सेवन कर वाहन चलाने, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेश नहीं करने, रेड़ सिग्नल जंप करने पर चालानी कार्यवाही की गई है।

You cannot copy content of this page