DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के 4398 दिन पूरे होने पर डौंडी में चला स्वच्छता अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

अटल परिसर, राम जानकी मंदिर और शनि मंदिर में की गई साफ-सफाई, कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल को बताया प्रेरणादायी

डौंडी (बालोद)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री 12 वर्ष एवं 4398 दिन का ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर नगर पंचायत डौंडी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

भाजपा डौंडी मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत अटल बिहारी वाजपेयी परिसर, राम जानकी मंदिर परिसर एवं शनि मंदिर परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर परिसर की सफाई की और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

नरेंद्र मोदी ने बनाया नया राजनीतिक इतिहास

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रचते हुए देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के सबसे लंबे निर्वाचित कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2026 को 4398 दिनों का कार्यकाल पूरा कर देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल किया है। वे लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले देश के दूसरे नेता हैं।

स्वच्छ भारत अभियान की भावना को किया गया आत्मसात

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। स्वच्छ भारत अभियान जैसी जनहितकारी योजनाओं ने देशभर में स्वच्छता के प्रति व्यापक जनजागरूकता पैदा की है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए डौंडी नगर में स्वच्छता अभियान चलाकर प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल को समर्पित किया गया।

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी

स्वच्छता अभियान में भाजपा डौंडी मंडल अध्यक्ष डॉ. रूपेश नायक, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहंतीन चौरका, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजीव मानकर, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल सहित भाजपा के अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट : विक्की जायसवाल, डौंडी

You cannot copy content of this page