DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य टीम ने पीएम श्री स्कूल जगतरा का किया अवलोकन, बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों और एफएलएन कार्यों की सराहना

अभ्यास पुस्तिका में विद्यार्थियों के कार्य और एफएलएन सामग्री की उपयोगिता का किया निरीक्षण

बालोद, 23 जुलाई 2026। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला जगतरा, संकुल केंद्र जमरुवा, विकासखंड बालोद में राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की संयुक्त टीम ने विद्यालय का अवलोकन कर बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान टीम ने विद्यालय में एफएलएन के तहत प्राप्त शैक्षणिक सामग्री की उपयोगिता, बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों एवं अभ्यास पुस्तिका में विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान राज्य परियोजना कार्यालय से श्री आर.के. सिन्हा, एपीसी रायपुर की एफएलएन टीम, डीएमसी बालोद श्री अवन कुमार जांगड़े एवं एपीसी श्री होमन लाल देशमुख सहित संयुक्त टीम बालोद ने विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बच्चों के सीखने की प्रक्रिया और एफएलएन सामग्री के उपयोग की जानकारी ली तथा विद्यालय में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

राज्य टीम ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के कार्यों को देखकर प्रशंसा एवं सराहना व्यक्त की। अधिकारियों ने बच्चों को गतिविधि आधारित एवं रुचिपूर्ण तरीके से सीखने के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर संकुल समन्वयक जमरुवा श्री छोटेलाल चंद्राकर, एफएलएन ब्लॉक बालोद कोऑर्डिनेटर श्री भूषण लाल सिन्हा, संस्था प्रमुख श्रीमती खेमलता ठाकुर, सहायक शिक्षक श्रीमती अनुपमा चौबे एवं श्रीमती पद्मिनी साहू, खेल शिक्षक श्री टिकेश्वर साहू सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page