संगठन में सक्रिय भूमिका और उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, युवाओं में उत्साह
बालोद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सह-प्रमुख विधि एवं तकनीक तथा उच्च न्यायालय अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का बालोद जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आदेशानुसार की गई है।
अंजिनेश अंजय शुक्ला को यह महत्वपूर्ण दायित्व संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता एवं उत्कृष्ट भूमिका को देखते हुए प्रदान किया गया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं बालोद जिले के युवाओं में उत्साह का माहौल है।
कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि अंजिनेश अंजय शुक्ला के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले में युवा मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने एवं जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में नए प्रयास किए जाएंगे। उनकी नियुक्ति पर भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं सहित समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।









