DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के युवा समाजसेवी यशवंत कुमार टंडन का हिन्दुस्तान यूथ आइकन अवार्ड-2026 के लिए चयन

समाज सेवा, युवा नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए 28 जुलाई को सहारनपुर में होगा सम्मान

बालोद। जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के अर्जुन्दा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुड़िया निवासी युवा समाजसेवी यशवंत कुमार टंडन, पिता श्री हूबलाल टंडन का चयन हिन्दुस्तान यूथ आइकन अवार्ड-2026 के लिए किया गया है। यह सम्मान यूथ एवरेस्ट फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा, युवा नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं को प्रदान किया जाता है।

सम्मान समारोह का आयोजन 28 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में किया जाएगा। यह कार्यक्रम यूथ एवरेस्ट फाउंडेशन के 5वें वार्षिक समारोह, नेशनल यूथ स्पिरिचुअल समिट एवं “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 1:30 बजे आयोजित होगा। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित युवा प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं युवा नेतृत्वकर्ता शामिल होंगे।

यशवंत कुमार टंडन के इस सम्मान के लिए चयनित होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यशवंत ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, सहयोगियों एवं समाज के सभी शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

You cannot copy content of this page