DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कैंसर पीड़ित मरीज की मदद को आगे आया जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान

आर्थिक सहायता देकर जिला अस्पताल में कराया भर्ती, सामाजिक सरोकार के कार्यों की लोगों ने की सराहना

धमतरी। सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान की समस्त कार्यकर्ताओं ने कोस्टापारा वार्ड, धमतरी निवासी एक कैंसर पीड़ित मरीज की सहायता के लिए मानवीय पहल की। संस्थान की ओर से मरीज के उपचार के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई तथा बेहतर इलाज के उद्देश्य से उसे जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती भी कराया गया।

संस्थान की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद और गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों की सहायता के लिए आगे आना समाज के प्रति जिम्मेदारी का परिचायक है। संस्थान की कार्यकर्ताओं ने कहा कि जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है और भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस सेवा कार्य में मोहनी साहू, खिलेश्वर साहू, पोषण सिन्हा, शिवा प्रधान, सोहेल शेख, जितेंद्र भाटिया, शमीना अंजुम, भारती साहू, भावना मरकाम, दीपा गायकवाड़, मंजू टेमरे, भारती सोनी, ममता मिश्रा, रितु प्रधान, मालती देवी, हिना मरकाम, प्रिया सिन्हा एवं प्रभा चंद्राकर का विशेष सहयोग रहा।

संस्थान ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि जरूरतमंद एवं गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की सहायता के लिए आगे आएं, ताकि समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता की भावना को मजबूत करते हुए एक बेहतर मिसाल कायम की जा सके।

You cannot copy content of this page