DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गांव-गांव विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी

डौंडीलोहारा विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

बालोद, 21 जुलाई 2026। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने डौंडीलोहारा विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का औचक निरीक्षण कर ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं शासकीय कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री चंद्रवंशी ने ग्राम पंचायत सिवनी के आश्रित ग्राम कामता पहुंचकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित बायो गैस संयंत्र, प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन एवं आहाता निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत बड़गांव के आंगनबाड़ी केंद्र, डारागांव स्थित अमृत सरोवर, बिजौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे कार्यों तथा ग्राम पंचायत सुरेगांव में निर्माणाधीन महतारी सदन का भी आकस्मिक निरीक्षण किया।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरेगांव एवं आयुर्वेदिक औषधालय सुरेगांव पहुंचकर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने तथा आम नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।

You cannot copy content of this page