DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भीमाटोला स्कूल में ‘जहां वर्षा हो, वहीं वर्षा हो’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

पोस्टर, नारे लेखन और रैली के माध्यम से बच्चों ने लोगों को किया जागरूक, वर्षा जल संचयन एवं जल बचत की दी जानकारी

डौण्डीलोहारा। भीमाटोला प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में ‘जहां वर्षा हो, वहीं वर्षा हो’ अभियान के तहत जल के महत्व एवं संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं जनसमुदाय को वर्षा जल संचयन, जल की बचत एवं पानी के समुचित उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर, नारे लेखन एवं जागरूकता रैली के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने लोगों को जल के महत्व से अवगत कराते हुए पानी की प्रत्येक बूंद को सहेजने और वर्षा जल का अधिक से अधिक संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानपाठक विशेसर आर्य ने कहा कि जल ही जीवन है और जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विद्यार्थियों को बचपन से ही जल के महत्व एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को जल संकट का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

कार्यक्रम में शिक्षक देवराज ठाकुर, हिमांशु ठाकुर, महावीर कुर्रे, पुरानिक साहू एवं युगल स्नेही धनकर सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

नेमन साहू, रेंगाडबरी

You cannot copy content of this page