बस्तर संभाग के सहप्रभारी नियुक्त, लगातार दूसरी बार मिली जिम्मेदारी; भाजपा नेताओं एवं समर्थकों ने दी बधाई
रायपुर/बालोद। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के संभाग प्रभारी, सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की गई है। इस नियुक्ति में बालोद निवासी मोहम्मद अबरार सिद्दीकी को अहम जिम्मेदारी देते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बस्तर संभाग का सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।
मोहम्मद अबरार सिद्दीकी को उनके संगठनात्मक कार्यों एवं सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई है। इससे पहले भी वे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बस्तर संभाग के सहप्रभारी की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार
नवनियुक्त बस्तर संभाग सहप्रभारी मोहम्मद अबरार सिद्दीकी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर इकबाल खान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।
समर्थकों ने दी बधाई
मोहम्मद अबरार सिद्दीकी को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष पी.आई. अब्दुल लतीफ, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, यंग मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष जमीर अहमद, अरमान अंसारी, इस्माइल खान, मोहसिन खान, अफजाल कुरैशी, जावेद कुरैशी एवं गोलू खान सहित अन्य समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।












