DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया डिप्टी सीएम विजय शर्मा का जन्मदिन, केक काटकर बांटी खुशियां

उमरादाह स्थित श्री पार्श्वनाथ दिव्यांग स्कूल में मुखबधिर बच्चों के साथ फल वितरण एवं वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं बालोद जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा के 19 जुलाई को जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ग्राम उमरादाह स्थित श्री पार्श्वनाथ दिव्यांग स्कूल पहुंचकर मुखबधिर बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चों के साथ केक काटा गया और उन्हें फल वितरित किए गए। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर अजय बाफना ने कहा कि हमारे नेता एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के जन्मदिन के अवसर पर ऐसे बच्चों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटने का प्रयास किया गया, जो बोल और सुन नहीं सकते तथा अपने परिवार से दूर रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर उन्हें खुशी देने का अवसर मिलना अपने आप में सुखद अनुभव है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, पंकज आहूजा एवं प्रीत कत्याल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page