DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किसानों के लिए जरूरी खबर: उद्यानिकी फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत टमाटर, बैंगन, अमरूद सहित इन फसलों का करा सकते हैं बीमा

बालोद, 21 जुलाई 2026। खरीफ वर्ष 2026-27 अंतर्गत पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत चयनित उद्यानिकी फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि जिले के इच्छुक ऋणी एवं अऋणी कृषक योजना के अंतर्गत अपनी उद्यानिकी फसलों का बीमा निर्धारित तिथि तक करा सकते हैं। इसके तहत टमाटर, बैंगन, अमरूद, केला, पपीता, मिर्च एवं अदरक फसलों का बीमा कराया जा सकता है।

किसान अपनी फसलों का बीमा कराने के लिए लोक सेवा केंद्र, बैंक शाखा, सहकारी समिति अथवा भारतीय कृषि बीमा इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं। फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है, इसलिए इच्छुक किसान निर्धारित समय-सीमा के भीतर बीमा प्रक्रिया पूरी कराएं।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए बीमा कंपनी के प्रतिनिधि श्री सुमीत साहू के मोबाइल नंबर 9131080865 पर संपर्क किया जा सकता है।

You cannot copy content of this page