मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत 22 जुलाई से शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया, पात्र विद्यार्थियों की सूची विभागीय वेबसाइट पर जारी
बालोद, 21 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के शिक्षा सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया की सूचना जारी कर दी गई है। कक्षा 9वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात प्रवेश के लिए पात्र छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि काउंसलिंग हेतु पात्र छात्र-छात्राओं की सूची एवं निर्धारित तिथियां विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर प्रदर्शित कर दी गई हैं। पात्र अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं में शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 22 जुलाई 2026 से 05 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के लिए स्थान काउंसलिंग सूची में दर्शाए गए आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में निर्धारित किया गया है।
पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के दौरान सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक संबंधित आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालय में उपस्थित होकर काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं








