DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्व प्रेमिकाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दो युवक गिरफ्तार

संबंध खत्म होने के बाद दोबारा संपर्क का प्रयास, इनकार पर प्रतिशोध में फोटो-वीडियो किए वायरल; पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा न्यायिक रिमांड पर

बालोद। पूर्व प्रेमिकाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में संबंधित युवतियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में युवक और युवतियों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच संबंध समाप्त हो गए। इसके बाद आरोपियों ने पूर्व प्रेमिकाओं से दोबारा संपर्क स्थापित करने के कई प्रयास किए। जब युवतियों ने उनसे किसी भी तरह का संबंध रखने से स्पष्ट इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने कथित तौर पर प्रतिशोध की भावना से प्रेम प्रसंग के दौरान बनाए गए आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिए।

एक मामले में आरोपी युवक ने पूर्व प्रेमिका के पिता और उसकी कुछ सहेलियों को भी इंस्टाग्राम के माध्यम से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजे। इस घटना की जानकारी जब संबंधित युवतियों को अन्य लोगों के माध्यम से मिली, तो उन्होंने तत्काल संबंधित थानों में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों नारायण देशमुख और गिरीश देशलहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

You cannot copy content of this page