DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अधूरा छोड़ दिया गया टेकापार-नेवारी कला पहुंच मार्ग, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से आवागमन में दिक्कत, जिम्मेदारों से जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग

बालोद। टेकापार से नेवारी कला तक जाने वाले पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से स्कूली बच्चों सहित आने-जाने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग का उपयोग बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों द्वारा किया जाता है। सड़क का काम अधूरा होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि टेकापार से नेवारी कला पहुंच मार्ग का अधूरा निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

You cannot copy content of this page