DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से महेश कुमार का बिजली बिल हुआ ‘शून्य’

1.08 लाख रुपये की सरकारी सब्सिडी से घर की छत पर लगाया 5 किलोवाट का सोलर प्लांट, हर महीने 2500 से 5000 रुपये के बिजली बिल से मिली राहत

बालोद, 21 जुलाई 2026। शासन की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए न केवल बिजली बिल के आर्थिक बोझ से राहत देने वाली साबित हो रही है, बल्कि यह स्वच्छ ऊर्जा और आर्थिक समृद्धि की दिशा में नया रास्ता भी खोल रही है। इस योजना का लाभ लेकर बालोद जिले के निवासी श्री महेश कुमार साहू का बिजली बिल अब घटकर सीधे ‘शून्य’ हो गया है।

श्री महेश कुमार साहू ने लगभग एक वर्ष पूर्व पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रेरित होकर अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया। सोलर पैनल लगवाने से पहले उनके घर हर महीने औसतन 2500 से 5000 रुपये तक का बिजली बिल आता था, जिससे उनके घरेलू बजट पर काफी असर पड़ता था। लेकिन सोलर पैनल स्थापित होने के बाद उनका मासिक बिजली बिल घटकर शून्य हो गया है। इससे उन्हें हर साल हजारों रुपये की सीधी बचत हो रही है।

महेश कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत उन्हें सोलर पैनल लगाने की लागत पर केंद्र और राज्य सरकार, दोनों की ओर से आर्थिक सहयोग मिला। उन्हें संयुक्त रूप से कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे सोलर प्लांट स्थापित करने की शुरुआती लागत काफी कम हो गई।

महेश कुमार साहू ने इस जनहितकारी योजना के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले हर महीने 2500 से 5000 रुपये केवल बिजली बिल में खर्च हो जाते थे। अब सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल शून्य हो गया है और साथ ही 1.08 लाख रुपये की सरकारी आर्थिक मदद भी मिली है। उन्होंने कहा कि यह योजना आम नागरिकों के लिए बेहद लाभदायक है।

इसके साथ ही महेश कुमार ने अपने आसपास के लोगों और जिले के अन्य नागरिकों से भी अपील की कि वे आगे आएं और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को अपनाकर नागरिक न केवल अपने बिजली बिल के आर्थिक बोझ को कम कर सकते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page