DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, इंजीनियरिंग छात्रा की मौत; पांच घायल

बुआ की शादी में शामिल होने घर आई थी 21 वर्षीय शारदा पाटिल, कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

बालोद/दल्लीराजहरा। जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद दल्लीराजहरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान शारदा पाटिल, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। वह बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और अपनी बुआ की शादी में शामिल होने के लिए घर आई हुई थी।

बताया जा रहा है कि डौंडी नगर के बन्धियापारा निवासी रंजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के सदस्यों के साथ चिपरा गांव में आयोजित चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 07 बीएम 1040 से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में हिन्दू होटल के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से जा टकराई।

हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार शारदा पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

You cannot copy content of this page