कोपा, डीजल मैकेनिक और वेल्डर ट्रेड में उपलब्ध हैं सीटें, इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
बालोद, 22 जुलाई 2026। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) गुण्डरदेही में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुण्डरदेही के प्राचार्य ने बताया कि संस्था में कोपा एनसीवीटी की 12 सीट, डीजल मैकेनिक एसीवीटी की 23 सीट एवं वेल्डर ट्रेड की 29 सीट रिक्त हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए निर्धारित वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रभारी प्रशिक्षण अधिकारी श्री मोहित कुमार साहू के मोबाइल नंबर 8982562514 पर संपर्क किया जा सकता है।









