24 घंटे क्रियाशील रहेगा बाढ़ नियंत्रण कक्ष, आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए 07749-223950 पर करें संपर्क
बालोद, 22 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार जिले में दैवीय विपत्ति एवं प्राकृतिक आपदा की घटनाओं से बचाव तथा राहत कार्यों के सुचारू संचालन के लिए जिला एवं अनुविभाग स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। संयुक्त जिला कार्यालय में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे क्रियाशील रहेगा।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला एवं अनुविभाग स्तरीय नोडल अधिकारियों सहित सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को मुस्तैद रहकर बाढ़ आपदा के कारण उत्पन्न किसी भी स्थिति में आम जनता को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी देने अथवा प्राप्त करने के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 07749-223950 पर संपर्क किया जा सकता है। आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकड़ा (मोबाइल नंबर 9425252314) को नोडल अधिकारी तथा जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री के.एल. नेताम (मोबाइल नंबर 789837994) को बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे पालीवार अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही अनुभाग एवं तहसील स्तर पर भी नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। अनुभाग स्तर पर बालोद के लिए अनुविभागीय अधिकारी श्री नूतन कुमार कंवर (मोबाइल नंबर 7974926756), गुरूर के लिए श्री रामकुमार सोनकर (मोबाइल नंबर 9179675044), गुंडरदेही के लिए श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा (मोबाइल नंबर 8770911099), डौंडीलोहारा के लिए श्री शिवनाथ बघेल (मोबाइल नंबर 6267842188) तथा डौंडी के लिए श्री सुरेश साहू (मोबाइल नंबर 7587030552) को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इसी प्रकार तहसील स्तर पर बालोद के लिए तहसीलदार सुश्री संध्या नामदेव (मोबाइल नंबर 6264897027), गुरूर के लिए तहसीलदार श्री हेमंत कुमार पैकरा (मोबाइल नंबर 9755003989), गुंडरदेही के लिए तहसीलदार श्री हनुमंत सिंह श्याम (मोबाइल नंबर 9685561564), डौंडीलोहारा के लिए तहसीलदार श्री हिंसा राम नायक (मोबाइल नंबर 9407750314), डौंडी के लिए तहसीलदार श्री देवेन्द्र नेताम (मोबाइल नंबर 9407704570), अर्जुन्दा के लिए तहसीलदार श्री चन्द्रशेखर चन्द्राकर (मोबाइल नंबर 9406253971) तथा मारी बंगला देवरी के लिए श्री प्रीतम कुमार साहू (मोबाइल नंबर 9907419970) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि बारिश एवं बाढ़ से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 07749-223950 पर संपर्क करें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता एवं राहत कार्य सुनिश्चित किया जा सके।










