नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत कर बांटी गईं पुस्तकें, साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरे खिले
डौण्डीलोहारा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंगाडबरी में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें अध्ययन के लिए पुस्तकों का वितरण किया गया। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाली पात्र छात्राओं को शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरित की गई। साइकिल प्राप्त होने पर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस योजना से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी नियमित उपस्थिति को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्य एवं पालक घनश्याम तुमरेकी, चेतन लाल, अनुसुइया निषाद, राजेश्वरी साहू, विनोद सिन्हा, अरूणा मानिकपुरी, सविता सोनी, गणेश्वरी सहित संस्था के प्राचार्य गोविंद राम भुआर्य, एम.एल. सिवने, लखन लाल गोटे, रमेश कुमार ठाकुर, जे.आर. बीहा, सुधीर साहू, सुरेन्द्र साहू एवं कौशिल्या मैडम उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : नेमन साहू, रेंगाडबरी










