DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पिता ने नाबालिग बेटी से एक साल तक किया बलात्कार

बालोद. बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक पिता पर अपनी ही 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ एक साल से अधिक समय तक बलात्कार करने का आरोप लगा है। डरी सहमी बच्ची ने लंबे समय तक प्रताड़ना सहन की, लेकिन अत्याचार बढ़ने पर उसने हिम्मत कर अपनी मां को पिता की गलत करतूत बताई। पीड़िता की मां ने थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65 (1), 64 (2) (एम), 64 (2) (एफ), 351 (3) और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 6 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
गुंडरदेही पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि जब वह 13 साल की थी, तब से उसके पिता यह हरकत कर रहे थे। आरोपी पिता उसे और उसकी मां को जान से मारने और घर से निकालने की धमकी देता था, ताकि वह किसी को कुछ न बताए।

डरा-धमकाकर रेप

पुलिस ने बताया कि आरोपी मजदूरी का काम करता है। वह घर पर बेटी के अकेले होने का फायदा उठाकर उसे डरा-धमकाकर रेप करता था। लगभग एक साल बाद बेटी ने हिम्मत जुटाकर पूरी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद मां-बेटी ने बुधवार को गुंडरदेही थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसपी बोले- मां ने की थी शिकायत

एसपी किरण गंगाराम चव्हाण ने जानकारी दी कि नाबालिग ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत की थी। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में हुई पुष्टि

बालोद जिले में 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म की पुष्टि की है।

You cannot copy content of this page