DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में 24 घंटे सक्रिय रहेगा बाढ़ नियंत्रण कक्ष, आपदा की स्थिति में तत्काल मिलेगी मदद

बालोद, 23 जुलाई 2026। जिले में संभावित बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा की स्थिति से निपटने और राहत एवं बचाव कार्यों के सुचारू संचालन के लिए जिला एवं अनुविभाग स्तर पर स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे क्रियाशील रखा गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हर समय मुस्तैद रहकर आपदा की स्थिति में आम जनता को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार संयुक्त जिला कार्यालय में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ अनुविभाग स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर इन नियंत्रण कक्षों में अधिकारी-कर्मचारियों की अलग-अलग पालियों में ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

प्राकृतिक आपदा एवं बाढ़ से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी देने या प्राप्त करने के लिए जिले के नागरिक जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 07749-223950 पर संपर्क कर सकते हैं। आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकड़ा (मोबाइल नंबर 9425252314) को नोडल अधिकारी तथा जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री के.एल. नेताम (मोबाइल नंबर 789837994) को बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अनुविभाग स्तर पर बालोद के लिए अनुविभागीय अधिकारी श्री नूतन कुमार कंवर (मोबाइल नंबर 7974926756), गुरूर के लिए श्री रामकुमार सोनकर (9179675044), गुंडरदेही के लिए श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा (8770911099), डौंडीलोहारा के लिए श्री शिवनाथ बघेल (6267842188) तथा डौंडी के लिए श्री सुरेश साहू (7587030552) को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार तहसील स्तर पर बालोद की तहसीलदार सुश्री संध्या नामदेव (6264897027), गुरूर के तहसीलदार श्री हेमंत कुमार पैकरा (9755003989), गुंडरदेही के तहसीलदार श्री हनुमंत सिंह श्याम (9685561564), डौंडीलोहारा के तहसीलदार श्री हिंसा राम नायक (9407750314), डौंडी के तहसीलदार श्री देवेन्द्र नेताम (9407704570), अर्जुन्दा के तहसीलदार श्री चन्द्रशेखर चन्द्राकर (9406253971) तथा मारी बंगला देवरी के लिए श्री प्रीतम कुमार साहू (9907419970) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश एवं बाढ़ की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल बाढ़ नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। जिला प्रशासन द्वारा आपदा की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।

You cannot copy content of this page