मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बालोद में निकली भव्य बाइक रैली, सुंदरकांड पाठ और आरती का आयोजन



राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ सुशासन, सेवा और विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

बालोद। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष (4399 दिन) पूर्ण होने के अवसर पर संजारी-बालोद विधानसभा स्तर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बालोद के पुराना बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर परिसर में उत्साह एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

रेस्ट हाउस से निकली बाइक रैली, शहर में गूंजे जयघोष

कार्यक्रम के तहत सायं 5 बजे कार्यकर्ता रेस्ट हाउस में एकत्रित हुए। इसके पश्चात वहां से भव्य बाइक रैली निकाली गई। डीजे एवं उत्साहपूर्ण नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने भाजपा के झंडों के साथ पूरे शहर में भ्रमण किया। रैली के दौरान “भाजपा जिंदाबाद” एवं “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के जयघोष लगाए गए।

मंदिरों में पूजा-अर्चना और महिला मोर्चा के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ

रैली के समापन के बाद शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की समृद्धि, विकास एवं जनकल्याण की कामना की गई। इसके बाद शिव मंदिर परिसर में महिला मोर्चा के नेतृत्व में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जो सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक चला।

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीरामचंद्र जी एवं श्रीहनुमान जी की आरती की गई तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार, जिला महामंत्री राकेश “छोटू” यादव, शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, जिला मंत्री प्रेम साहू, निशा योगी, मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, प्रदेश युवा मोर्चा प्रशिक्षण सह प्रमुख संजय सानू, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष राहुल सोनी सहित महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की सक्रिय सहभागिता एवं उपस्थिति से यह आयोजन और अधिक भव्य, सफल एवं ऐतिहासिक बना।

राकेश “छोटू” यादव
जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक

राहुल सोनी
युवा मोर्चा अध्यक्ष, बालोद शहर मंडल एवं कार्यक्रम सह-संयोजक

कमल पनपालिया
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद

You cannot copy content of this page