चैतन्य कुमार साहू को नगर मंत्री की जिम्मेदारी, विद्यार्थी हित एवं राष्ट्र निर्माण के लिए संगठन को मजबूत करने का आह्वान
गुरुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला बालोद के अंतर्गत नगर इकाई गुरुर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को परिषद की कार्यपद्धति, संगठनात्मक दायित्व एवं राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थी परिषद की भूमिका से अवगत कराते हुए उन्हें अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत सह मंत्री मानिषा राणा, जिला संयोजक दिपेश साहू एवं नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, अनुशासन एवं दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर नगर इकाई गुरुर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए श्री जितेंद्र कुमार शर्मा को पुनः नगर अध्यक्ष तथा श्री चैतन्य कुमार साहू को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। वहीं देवेंद्र साहू, रेणुका साहू एवं आराधना साहू को नगर सह मंत्री बनाया गया।
नवीन कार्यकारिणी में डिगेंद्र साहू को नगर सोशल मीडिया प्रभारी, देविका साहू को नगर राष्ट्रीय कला संयोजक, टिमेश साहू को नगर SFS प्रमुख, खुशबू को नगर स्टडी सर्किल प्रमुख, ताम्रध्वज को नगर छात्रावास प्रमुख, रविकांत को नगर विद्यालय प्रमुख एवं चंद्रप्रकाश को नगर कार्यालय मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
वहीं नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनुराग कुमार, नूतन ठाकुर, रुद्र मांडवी, नितिन कुमार, अमन रात्रे, डेवेंद्र साहू, हिमांशु साहू एवं भीषम साहू को शामिल किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवीन कार्यकारिणी विद्यार्थी हित, राष्ट्रहित एवं समाजहित से जुड़े कार्यों को नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ाएगी तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।










