DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद : शिक्षा सत्र 2026-27 में पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन एवं प्रवेश प्रक्रिया की तिथि निर्धारित

शासकीय पॉलीटेक्निक बालोद में सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं माइनिंग ब्रांच हेतु 60-60 सीटें उलपब्ध
बालोद, 09 जून 2026
संचालनालय तकनीकी शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के पाॅलीटेक्निक संस्थाओं में शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन एवं प्रवेश प्रक्रिया की तिथि निर्धारित कर दी गई है। प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक बालोद ने बताया कि जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर पहले चरण में 11 से 24 जून तक एवं द्वितीय चरण में 26 जून से 09 जुलाई तक तथा तृतीय चरण में 11 जुलाई से 22 जुलाई तक  रजिस्ट्रेशन एवं प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश हेतु 18 जुलाई 2026 को संस्था में उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि शासकीय पॉलीटेक्निक बालोद में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं माइनिंग ब्रांच हेतु 60-60 सीटें उलपब्ध है। प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाईट  https://cgdte.admissions.nic.in/  में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page