
संगठन सृजन अभियान की समीक्षा, बूथ एवं पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
बालोद। जिला कांग्रेस कमेटी बालोद की विस्तारित बैठक सोमवार को राजीव भवन बालोद में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर पंचायत पलारी के प्रथम आम चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष यानेश साहू एवं समस्त कांग्रेस पार्षदों का सम्मान किया गया। साथ ही पिछड़ा वर्ग विभाग के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के.के. राजू चंद्राकर तथा जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष क्रांतिभूषण साहू का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बूथ, पंचायत एवं वार्ड कमेटियों के गठन की समीक्षा की गई। इस दौरान बालोद (ग्रामीण) ब्लॉक के महामंत्री रोहित सागर ने गठित समितियों की सूची जिला अध्यक्ष को सौंपी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि गुंडरदेही, दल्लीराजहरा, देवरी एवं बालोद ब्लॉक की पूर्ण सूची जिला कांग्रेस कमेटी को प्राप्त हो चुकी है, जबकि शेष ब्लॉकों के अध्यक्षों ने तीन दिनों के भीतर सूची जमा करने का आश्वासन दिया है।
पलारी की जीत को बताया ऐतिहासिक
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने नगर पंचायत पलारी के चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए जिले के तीनों विधायकों, समस्त कांग्रेसजनों एवं पलारी की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए खाद-बीज संकट, बढ़ती महंगाई एवं जनसमस्याओं को लेकर 15 जून को ग्राम झलमला के बस स्टैंड चौक में धरना-प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की तथा सभी कांग्रेसजनों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
आदिवासी महासम्मेलन स्थगित
बैठक में पूर्व मंत्री एवं डौण्डीलोहारा विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया ने जानकारी दी कि 11 जून को डौण्डी ब्लॉक के खलारी में प्रस्तावित आदिवासी महासम्मेलन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही नई तिथि घोषित कर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी आयोजन में बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया।
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित
बैठक में पीसीसी संयुक्त महामंत्री कृष्णा दुबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, जिला उपाध्यक्ष रामजी भाई पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, हस्तीमल सांखला, पूरन लाल साहू, संजय बारले, तामेश्वर साहू, संतुराम पटेल, शीबू नायर, प्रकाश आर्य, महामंत्री भोजराज साहू, धीरज उपाध्याय, मेघनाथ साहू, चुकेश्वर साहू, जीतेन्द्र यादव, शम्भू साहू, रवि जायसवाल, सतीश यादव, निर्मला पाटिल, कोमेश कोर्राम, युवराज साहू, प्रवक्ता यज्ञदेव पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष रत्तीराम कोसमा, अंचल प्रकाश साहू, डॉ. किशोर साहू, राजकुमार प्रभाकर, शिवप्रसाद बारला, कचरु साहू, जीवन बंदे, संजीव चौधरी, जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर, मीना उमाशंकर साहू, पूजा वैभव साहू, कोदुराम दिल्लीवार, संजय चंद्राकर, संजय साहू, डॉ. नारायण साहू, गिरीश चंद्राकर, जागृत सोनकर, लता कोर्राम, संगीता नायर, दीनाराम चेलक, विमलेश साहू, द्रौपती साहू, कैलाश राजपूत, अजय नोनहारे, भूपेश नायक, कुलेश्वरी गावड़े, संतोषी ठाकुर, यशवंतपुरी गोस्वामी, राकेश सोनबेर, गोपाल प्रजापति, पार्षद विनोद बंटी शर्मा, सुमित शर्मा, रीता सोनी, वैभव साहू, शिवम कुरैटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
