DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- भालूकोना में हुई संध्या राजपूत हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में सफलता की ओर पुलिस, गांव के ही संदेही को लिया हिरासत में, मामले का खुलासा होगा जल्द!

संध्या राजपूत हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग, गांव के एक युवक को लिया गया हिरासत में, पूछताछ जारी

बालोद। 28 और 29 जुलाई की दरमियानी रात को अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम भालूकोना में हुई एक महिला संध्या राजपूत की हत्या के मामले में अर्जुंदा पुलिस को बड़े सुराग हाथ लगे हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सभी एंगल से जांच पूरी करते हुए भालूकोना के ही एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। युवक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। मामले का खुलासा शनिवार को हो सकता है। अभी बाकी छानबीन चल रही है। इधर ग्रामीणों के मुताबिक गांव के एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि यही संध्या राजपूत की हत्या का आरोपी है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर भालूकोना के नहर नाली के पास ले जाकर चाकू व लाठी आदि भी बरामद किया है। पुलिस के अधिकारियों द्वारा मामले का खुलासा अभी नहीं किया जा रहा है। उच्च अधिकारी अभी छानबीन चलने की बात कर मामले में कोई बयान नहीं दे रहे हैं। बता दें कि मामले में काफी दिन से जांच चल रही थी. पहले परिवार के ही कुछ लोगों पर संदेह था लेकिन मामला दूसरा निकला है… हमारे पास भी घटना व खुलासे से संबंधित कुछ डिटेल्स हैं लेकिन पुलिस जाँच प्रभावित न हो इसे ध्यान में रखते हुए हम ज्यादा खुलासा नहीं कर रहे हैं

संबंधित खबर जरुर पढ़ें

बालोद जिले की आज की बड़ी खबरें पढ़ें एक साथ, दिए हेडिंग्स पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page