DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

काड़े में हुआ कला मंच का लोकार्पण, राजीव युवा मितान क्लब ने आयोजित की खेलकूद

बालोद। ब्लॉक के बरही के आश्रित ग्राम काड़े में कृष्ण जन्माष्टमी पर राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में खेलकूद प्रतियोगिता सहित कला मंच का लोकार्पण हुआ। जिसके मुख्य अतिथि संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा थी। अध्यक्षता सभापति वन स्थाई समिति जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी नरेंद्र सिन्हा ने की। विशेष अतिथि के रुप में जनपद सदस्य अमृता नेताम, बरही के सरपंच कांति मानिकपुरी सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक संगीता सिन्हा का भव्य स्वागत सम्मान किया ।तो वही कला मंच लोकार्पण के साथ खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक ने गोला फेंककर किया। बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को नजर आया। मंचीय कार्यक्रम में विधायक ने समस्त ग्रामीणों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए इस तरह के आयोजन को बढ़ावा देने की बात कही। तो साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू की गई राजीव युवा मितान क्लब की योजना की सराहना की। गांव में स्वागत रैली भी निकाली गई।

You cannot copy content of this page