DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कृष्ण कुंज का बालोद, गुरूर व गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय में हुआ लोकार्पण

गुंडरदेही/बालोद | पर्यावरण संतुलन को लेकर छत्तीसगढ़ शासन की नई योजना कृष्ण कुंज का गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय में लोकार्पण हुआ सम्मिलित हुए विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा छत्तीसगढ़ शासन की पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक नई सोच को लेकर नगरी निकाय क्षेत्र में कृष्ण कुंज वाटिका निर्माण किया जा रहा है जिसके अंतर्गत गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय में लगे तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, ब्लॉक शिक्षा कार्यालय एवं पंजीयन कार्यालय कार्यालय के समीप स्थित भूमि पर कृष्ण कुंज वाटिका का वन विभाग की ओर से निर्माण किया जा रहा है।

जिनका लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने किया. कहा कि गौठान योजना के पश्चात नगरी निकाय क्षेत्र में यह छत्तीसगढ़ शासन की एक बड़ी पहल है. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक कुंवर सिंह निषाद के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा, जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोजराज साहू, एल्डरमैन लीखन निषाद, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केके राजू चंद्राकर, गौकरण सोनकर,पार्षद मो सलीम, कुलेश्वर तिवारी दिलीप यादव, विजय कोरे, हेमलता ,सोहन सोनी,जोन अध्यक्ष सलीम खान,मानसिंह देशलहरा, रिजवान तिगाला,अभिषेक यादव प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार विनोद कुमार साहू खंड शिक्षा अधिकारी एमएस चौहान के साथ जन प्रतिनिध व प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे.

इसी दौरान गुंडरदेही तहसील कार्यालय में कोलकाता वियर प्रा लि (चिटफंड)कंपनी में डौन्डी क्षेत्र के 17 निवेशकों की राशि वापसी का चेक प्रदान किया गया

बालोद में भी हुआ लोकार्पण

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर “कृष्ण कुंज” वन महोत्सव का शुभारंभ बालोद में भी हुआ. जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद एवं संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा थे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ,नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ,पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा दुबे ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश नुरुटी ,शहर अध्यक्ष अनिल यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ,जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी सिन्हा ,मीडिया प्रभारी सागर साहू एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

गुरुर में हुआ कृष्ण कुंज का शुभारंभ, पहुंची मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक संगीता सिन्हा

बालोद और गुरूर वन मंडल क्षेत्र में नगरीय निकाय के अंतर्गत कृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ सरकार की नई योजना कृष्ण कुंज के तहत कृष्ण कुंज वाटिका का शुभारंभ हुआ ।जिसके मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा थे। गुरुर में हुए सभा को संबोधित करते हुए पेड़ पौधों के संरक्षण का संदेश दिया। वही धार्मिक महत्व के पेड़ों को गांव-गांव में सहेजने की बात हुई। विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि विकास की दौड़ में छत्तीसगढ़ के नगरीय क्षेत्र में पेड़ पौधों की जहां कमी होते जा रही है, वहीं शहर और कस्बे कॉन्क्रीट के जंगल बनते जा रहे हैं। शहरों में लोगों के लिए उद्यान, बाग-बगीचे अब नहीं के बराबर है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इसी कमी को दूर करने के लिए कृष्ण कुंज योजना तैयार की गई है। कृष्ण कुंज से लोगों को आत्मिक शांति और खुशनुमा वातावरण उपलब्ध होगा। कृष्ण कुंज एक ऐसा स्थान होगा, जहां लोगों के जीवन उपयोगी पेड़-पौधों का रोपण किया जाएगा।

यहां लोक संस्कृति और पर्वों के अवसर पर पूज्यनीय पेड़-पौधा भी लगाए जाएंगे। राज्य सरकार की यह पहल छत्तीसगढ़ की संस्कृति को और मजबूत करेगी। साथ ही भावी पीढ़ी वृक्षों के सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय मूल्यों से परिचित हो सकेगी। इस दौरान गुरुर में ब्लॉक अध्यक्ष तामेश्वर साहू, जिला पंचायत सदस्य मीणा साहू साहू, केदार देवांगन, जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुव, जनपद सदस्य पाल सिंह भुआर्य, टोमन साहू व अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page