समर्पण दिवस पर पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि: संगोष्ठी में गूंजे एकात्म मानववाद के विचार



बालोद। जिला मुख्यालय बालोद के हृदय स्थल कला केंद्र में एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रखर चिंतक एवं संगठनकर्ता थे और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने देश को “एकात्म मानववाद” का दर्शन दिया। उन्होंने भारतीय सनातन विचारधारा को युगानुकूल स्वरूप प्रदान करते हुए एक सशक्त, समावेशी और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना की। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी का सपना था कि समाज का कोई भी व्यक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मान से वंचित न रहे और आज सरकार की कई योजनाएँ उनके इसी मार्गदर्शन पर आधारित हैं।

समर्पण दिवस के मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” के भाव के साथ भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनसंघ से भाजपा तक का सफर हमारे नेताओं के समर्पण और संघर्ष का परिणाम है। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी और उनका एकात्म मानववाद समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की प्रेरणा देता है।

निवर्तमान जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि समर्पण दिवस हमें उस महामानव के संघर्ष से सीखने का अवसर देता है जिनका सपना अखंड भारत और विश्वगुरु भारत का था। आज भारत वैश्विक मंच पर अपनी साख को लगातार मजबूत कर रहा है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

प्रातः 7 बजे कला केंद्र पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को आत्मसात करते हुए अंत्योदय के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू, जिला महामंत्री सौरभ लुनिया, कोषाध्यक्ष हरीश कत्झरे, उपाध्यक्ष टीनेश्वर बघेल, पवन सोनबरसा, कांति सोनेश्वरी, प्रवक्ता जितेंद्र साहू, मंत्री प्रेम साहू, निशा योगी, लक्ष्मी साहू, मनोहर नाहटा, गुलशन साहू, तोरण साहू, विवेक वैष्णव, आनंद शर्मा, रामेश्वर साहू, विनोद जैन, रविप्रकाश पांडेय, अकबर तिगाला, दानमल जैन, ताराचंद सांखला, संतोष कौशिक, पार्षद शेखर यादव, गोकुल ठाकुर, सुनीता मनहर, आशा पटेल, गोमती रात्रे, पुष्पा साहू, महेश पाठक, संजय साहू, सौरभ जैन, समीर खान, प्राची ललवानी, श्वेता परिहार, छबि सार्वा, प्रतिमा यादव, समर्थ लखानी, बंटी बाफना, कमल बजाज, आशु कौशिक, कमलेश गौतम, प्रितिबाला साहू, जनक चंद्राकर, टिकेंद्र साहू, संतोष साहू, देवेंद्र पटेल, बिल्ला मनहर, ईश्वर साहू, धनंजय साहू, अश्वनी साहू, मनीष माधवानी, दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page