DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुंबई में देवांगन समाज का सांस्कृतिक संगम: श्रद्धा, भक्ति और परंपराओं के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया माँ परमेश्वरी महोत्सव

बालोद/मुंबई। अनुशक्तिनगर, मुंबई में 8 फरवरी 2026 को देवांगन परिवार द्वारा माँ परमेश्वरी महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई तथा सभी परिवारजनों ने माँ परमेश्वरी से सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं आपसी एकता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति की भव्य और जीवंत झलक देखने को मिली। छत्तीसगढ़ी जसगीत, भजन, लोकगीत एवं पारंपरिक नृत्यों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं आनंदमय बना दिया। कलाकारों की सजीव एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया। गिल्ली-डंडा एवं बिल्लस (कंचे) जैसे खेलों में बच्चों के साथ-साथ बुज़ुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन खेलों ने सभी को बचपन की स्मृतियों से जोड़ा और परिवार व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे तथा मेल-मिलाप की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में आयोजन समिति के सभी सदस्यों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। आयोजन समिति में श्री सूर्यप्रकाश देवांगन, श्री दिनेश देवांगन, श्री मुकेश देवांगन, श्री हेमशंकर देवांगन, श्री उत्कर्ष देवांगन, श्री संदीप देवांगन, श्री राजेंद्र देवांगन, श्री मनीष देवांगन, श्रीमती चंद्रप्रभा देवांगन, श्रीमती विद्या देवांगन, श्रीमती अनामिका देवांगन, श्रीमती भारती देवांगन एवं श्रीमती एकता देवांगन ने अपने समय, परिश्रम और समर्पण से कार्यक्रम की प्रत्येक व्यवस्था को सुचारु रूप से संपन्न किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्यों में श्री बी. एल. देवांगन, श्री किशोर देवांगन एवं श्री राजेश देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनकी मौजूदगी ने आयोजन की शोभा और गरिमा को और बढ़ाया। साथ ही मुंबई में निवासरत देवांगन परिवार के सभी सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति, सहयोग और उत्साह से माँ परमेश्वरी महोत्सव को भव्य, सफल एवं अविस्मरणीय बनाया।

यह महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को सहेजने तथा आगे बढ़ाने का एक सुंदर प्रयास रहा। माँ परमेश्वरी की कृपा से यह आयोजन सभी के लिए स्मरणीय बन गया।

खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page