DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

IISER पुणे में राष्ट्रीय प्रशिक्षण: बालोद के 5 शिक्षकों ने गणित-विज्ञान शिक्षण में बढ़ाया जिला का मान

बालोद। गणित एवं विज्ञान शिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) पुणे में राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस प्रतिष्ठित कार्यशाला में भाग लेने के लिए समग्र शिक्षा के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ से कुल 100 शिक्षकों का चयन किया गया, जिसमें बालोद जिले के पांच शिक्षकों को भी शामिल होने का अवसर मिला।

जिले से चयनित शिक्षकों में डोंडीलोहारा ब्लॉक से मुनमुन सिन्हा, डोंडी से शीतल पांडे, गुण्डरदेही से पुष्पा चौधरी, बालोद से गोविंद नागवंशी तथा गुरूर से हेमंत कुमार साहू शामिल रहे। इस प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तर से आयुक्त श्रीमती किरण कौशल (आईएएस), उप संचालक ए.के. सारस्वत, सहायक संचालक मंजुलता साहू तथा बसंत कुमार वर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कार्यशाला में विज्ञान विषय के अंतर्गत ध्वनि, वायु, तरंग आदि विषयों को टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) के माध्यम से रोचक तरीके से समझाया गया। साथ ही प्रयोगात्मक गतिविधियों और खेल-आधारित शिक्षण पद्धति से गणित एवं विज्ञान के जटिल तथ्यों को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। खेल-खेल में विज्ञान और गणित सीखना सभी शिक्षकों के लिए नया और उपयोगी अनुभव रहा। इस प्रशिक्षण से शिक्षकों को आधुनिक व नवाचारपूर्ण शिक्षण तकनीकों की जानकारी मिली, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी।

खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page