DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किल्लेकोड़ा स्कूल में 140 विद्यार्थियों को कृमि व फाइलेरिया से बचाव की दवा, स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर

बालोद। वनांचल क्षेत्र स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोड़ा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत विद्यार्थियों को कृमि एवं फाइलेरिया से बचाव की दवाइयां खिलाई गईं। इस दौरान नर्स पल्लवी साहू ने लगभग 140 छात्र-छात्राओं को दवा सेवन कराया। अभियान का उद्देश्य किसी भी छात्र-छात्रा या व्यक्ति को फाइलेरिया एवं कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखना है, जिसे ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा यह व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष निर्भय भंडारी, सरपंच श्रीमती हेमलता विश्वकर्मा, प्राचार्य अजय मुखर्जी, डॉ. बी.एल. साहसी (व्याख्याता), जे.पी. बांधव (व्याख्याता), हेमेन्द्र साहू (व्याख्याता), घनश्याम पटेल (व्याख्याता), ललित देवहारी (क्लर्क), मुक्ति मैडम, त्रिजला ठाकुर (स्वास्थ्य प्रभारी), खगेश ठाकुर (क्लर्क), कुशल देवदास सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

प्राचार्य अजय मुखर्जी ने कहा कि शासन की यह पहल सराहनीय है, जिससे लोगों का जीवन सुरक्षित और स्वस्थ बन सकता है। डॉ. बी.एल. साहसी ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “धन गया तो कुछ नहीं गया, स्वास्थ्य गया तो बहुत कुछ चला जाता है।” उन्होंने सभी से कृमि व फाइलेरिया से बचाव की दवा नियमित रूप से लेने की अपील की।

खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page