DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवा पार्षद सुमित शर्मा की पहल: होरिज़ोन स्कूल में बच्चों को खिलाई गई फाइलेरिया रोधी दवा, जागरूकता का दिया संदेश

बालोद। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत शहर के होरिज़ोन स्कूल बालोद में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई। अभियान का उद्देश्य बच्चों एवं नागरिकों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना तथा इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वार्ड क्रमांक 12 के युवा पार्षद सुमित शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए फाइलेरिया बीमारी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन बचाव योग्य बीमारी है, जिससे नियमित दवा सेवन और स्वच्छता बनाए रखकर बचा जा सकता है। पार्षद सुमित शर्मा ने बच्चों से अपील की कि वे स्वयं दवा का सेवन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही फाइलेरिया मुक्त समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्य रेखा देशमुख के नेतृत्व में शिक्षकगण एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। छबी सर्वा एवं नीलेश्वरी साहू ने बच्चों को फाइलेरिया बीमारी के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्वेता साहू ने बच्चों को दवा सेवन के महत्व के बारे में बताया और नियमित दवा लेने की अपील की।

इस दौरान सभी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेते हुए स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। प्राचार्य रेखा देशमुख ने कहा कि इस प्रकार के अभियान से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समाज को भी लाभ मिलता है। कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया गया।

खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page