DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बजट से शिक्षा तक सक्रियता: जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने कलंगपुर में की बहुआयामी सहभागिता

बालोद। जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने 09 फरवरी 2026 को जिले में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए जनसंपर्क और सामाजिक सरोकारों की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। वे सर्वप्रथम जिला भाजपा कार्यालय बालोद में आयोजित केंद्रीय बजट पर प्रेस वार्ता कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहां उन्होंने बजट की जनकल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीण विकास पर आधारित प्रावधानों पर चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं से इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इसके पश्चात वे गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कलंगपुर पहुंचीं, जहां सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मातृ-पितृ सम्मेलन एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया तथा अभिभावकों को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

तारणी चंद्राकर ने एमबीके इंग्लिश मीडियम स्कूल कलंगपुर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page