DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महाशिवरात्रि पर खलारी में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता 14-15 फरवरी को

बालोद। महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर ग्राम ग्राम -खलारी (नयापारा), जिला बालोद में 14 एवं 15 फरवरी 2026 को दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा क्षेत्र के सभी खिलाड़ी बंधुओं एवं खेल प्रेमियों को प्रतियोगिता में भाग लेने और दर्शक के रूप में उपस्थित होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 7777 रुपये एवं मोमेंटो दिनेश कुमार यादव जिला सचिव राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग जिला बालोद द्वारा प्रदान किया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार 5555 रुपये एवं मोमेंटो राजेश रावटे जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग जिला बालोद द्वारा दिया जाएगा। तृतीय पुरस्कार 3333 रुपये व मोमेंटो संतराम निषाद अध्यक्ष दुर्गा समिति कुम्हारपारा खलारी द्वारा तथा चतुर्थ पुरस्कार 2222 रुपये आत्माराम दुग्गा सरपंच ग्राम पंचायत खलारी द्वारा प्रदान किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एंट्री फीस 251 रुपये निर्धारित की गई है। आयोजन समिति ने बताया कि यह प्रतियोगिता खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और गांव में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों और खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page