DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धार्मिक एवं भौगोलिक भ्रमण से छात्र हुए प्रेरित: किल्लेकोड़ा के विद्यार्थियों ने भूतेश्वर महादेव, जतमई माता व घटारानी के किए दर्शन

बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोड़ा के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक एवं धार्मिक भ्रमण के तहत गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों के दर्शन किए। डॉक्टर बी.एल. साहसी (व्याख्याता) के निर्देशन में लगभग 55 छात्र-छात्राओं ने भूतेश्वर महादेव, जतमई माता मंदिर एवं माता घटारानी जलप्रपात स्थल का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान डॉ. बी.एल. साहसी ने विद्यार्थियों को भूतेश्वर महादेव से जुड़ी पौराणिक कथाओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह शिवलिंग त्रेता युग में स्थापित ब्रज के चार प्रमुख रक्षक शिवलिंगों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि कंस वध के बाद भगवान कृष्ण ने इसे ब्रज का कोतवाल नियुक्त किया था। यह पावन स्थल 52 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है, जहां माता सती का बाल गिरा था तथा शिवजी ने यहां भूतों के साथ निवास किया।

इस दौरान ठाकुर मैडम ने जतमई माता मंदिर के धार्मिक महत्व एवं नवरात्रि में लगने वाले विशाल मेले की जानकारी दी। वहीं मुक्ति मैडम ने गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध जलप्रपात स्थल माता घटारानी के बारे में बताते हुए कहा कि यह प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थान विशेषकर वर्षा ऋतु में अत्यंत मनोहारी प्रतीत होता है और यहां माता घटारानी विराजमान हैं।

भौगोलिक एवं धार्मिक पर्यटन के इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। भ्रमण के दौरान सभी विद्यार्थी उत्साहित नजर आए और स्थल दर्शन कर आनंदित हुए। परीक्षा पूर्व इस भ्रमण से विद्यार्थियों ने स्वयं को तरोताजा महसूस किया तथा वापसी के बाद सभी छात्र-छात्राएं पुनः अध्ययन एवं परीक्षा तैयारी में जुट गए।

खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page